haryana :
- -मई माह के शुरू में गर्मी दिखाएंगी और भी तेवर
- -अभी मौसम साफ बना रहने की संभावना
haryana : रेवाड़ी। जिले में दो दिन से दिन व रात के तापमान में आ रही कमी से लोगों को भीषण गर्मी में कुछ राहत मिली है, लेकिन दोपहर के समय हीटवेव अभी भी लोगों को परेशान कर रही हे। पिछले दिनों दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 25.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। गर्मी के साथ घरेलू बिजली की खपत भी बढ़ गई है, जिससे पावर कट भी परेशान कर रहे हैं। अप्रैल माह में मौसम के पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। बुधवार को सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ रहा है। तापमान में मामूली कमी से सुबह के समय धूप में नमी के बाद दोपहर को गर्म हवाओं ने परेशान किया, जिससे बाद भारी गर्मी ने लोगों के जमकर पसीने छुड़ाए। अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 39.5 डिग्री पर आ गया। रात का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी भी तापमान गत वर्ष की अपेक्षा ज्यादा बना हुआ है। गते वर्ष 32 अप्रैल को दिन का तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस था। आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने पर हीटवेव जमकर परेशान करने वाली है, जिससे सामान्य जनजीवन पर काफी असर देखने को मिलेगा। वर्तमान में दोपहर के समय शहर की सड़कों व बाजार से भी लोगों की भीड़ गायब है। ज्यादा लोग सुबह व शाम के समय ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं।
आगामी दिनों में और बढ़ेगी बिजली की खपत
मौसम विभाग के अनुसार जल्द मौसम में परिवर्तन की संभावना नजर नहीं आ रही है। 27 अप्रैल के बाद तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसके बाद लू का प्रकोप जमकर परेशान कर सकता है। तब तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बरसात की अभी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। तेज गर्म हवाओं के कारण मई माह के शुरू में लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी के साथ ही एसी और कूलरों का अधिक इस्तेमाल होने के कारण घरेलू बिजली की खपत भी बढ़ रही है। कृषि क्षेत्र में अभी बिजली की डिमांड काफी कम है। इसके बावजूद पीक अवर्स में आधा घंटे तक के कट लगाए जा रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही आगामी दिनों में बिजली की खपत और भी बढ़ने वाली है।
https://vartahr.com/haryana-some-rel…in-the-afternoon/