• Mon. Oct 13th, 2025

haryana news : स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ : प्रदर्शनी में स्वास्थ्य जागरूकता का अनोखा संगम

haryana news

  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
  • प्रदर्शनी में दिखाई दी स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान की झलक
  • जेपी नड्डा ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ किया
  • स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मौजूद रहे

haryana news : रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ हुआ। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी भी उपस्थित रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, जागरूकता और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। अभियान की अवधि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक रखी गई है।

नारी का स्वास्थ्य – परिवार की शक्ति रही आकर्षण का केंद्र बिंदू

प्रदर्शनी में स्वस्थ मां, सुरक्षित शिशु – मजबूत समाज की नींव जैसे प्रेरक संदेशों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की झलक दिखाई गई। अवलोकन के बीच मुख्य अतिथि जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी ली।

क्षय रोग उन्मूलन पर विशेष फोकस

निक्षय पोषण योजना पर आधारित पैनलों के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी गई कि टीबी रोगियों को उपचार के दौरान प्रतिमाह 1000 रुपए पोषण सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है। इसके लिए टीबी आरोग्य साथी ऐप और उमंग ऐप के जरिए सत्यापन और ट्रैकिंग की सुविधा भी समझाई गई।

स्टालों पर महिलाओं ने ली रोगों की रोकथाम व इलाज संबंधी जानकारी

स्टॉलों पर कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया नियंत्रण, थैलेसीमिया जांच, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और क्षय रोग से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई। साथ ही आप से रोशन है पूरे परिवार की खुशी – टीबी उपचार लें और अपनों का साथ निभाएं जैसे संदेशों ने लोगों को आकर्षित किया।

डिजिटल स्वास्थ्य पहल

प्रदर्शनी का एक खास आकर्षण फोटो फ्रेम और एबीएचए हेल्थ आईडी कार्ड को प्रमोट करने वाला स्टॉल रहा। इसमें नागरिकों को अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड मोबाइल पर सुरक्षित रखने की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन और स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को बताया गया कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या या सहायता के लिए हरियाणा स्वास्थ्य हेल्पलाइन 104 और निक्षय संपर्क हेल्पलाइन 1800-11-6666 (टोल फ्री) 24&7 उपलब्ध हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, नगर निगम रोहतक के मेयर रामावतार वाल्मीकि, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग, उपायुक्त सचिन गुप्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी आरएस ढिल्लो सहित अन्य अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *