• Thu. Mar 12th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana News :  पहाड़ों पर लगातार बरसात से फतेहाबाद में घग्घर का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क

Haryana News

  • -गुहला चीका हेड पर 17710 क्यूसेक पानी का बहाव किया दर्ज
  • -मौसम विभाग की दो दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी
  • -घग्गर नदी की कुल जल क्षमता 21,000 क्यूसेक

Haryana News :  फतेहाबाद। हिमाचल की शिवालिक की पहाड़ियों में हो रही लगातार बारिश के कारण फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र से गुजरने वाली घग्घर नदी का जलस्तर लगातार बढ़-घट रहा है। सिंचाई विभाग की मंगलवार शाम की रिपोर्ट के अनुासर घग्घर नदी के गुहला चीका में 16940, खनौरी में 6200 व चांदपुरा में 3750 क्यूसिक पानी का बहाव दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रहे पानी के जल स्तर से प्रशासन सतर्क हो गया है। बता दें कि मंगलवार सुबह 6 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गुहला चीका हेड पर 17710 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया था जबकि खनौरी में 7000 व चांदपुरा में 4150 क्यूसिक पानी का बहाव था। मिली जानकारी के अनुसार, घग्गर नदी की कुल जल क्षमता 21,000 क्यूसेक है। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसको देखते हुए स्थानीय किसान और स्थानीय निवासी चिंतित हैं।

जुलाई 2023 में आई बाढ़ की यादें ताजा

जुलाई 2023 में आई बाढ़ से हुए नुकसान की यादें अभी भी क्षेत्रवासियों के जेहन में ताजा हैं। सिंचाई विभाग ने घग्घर में घग्घर में अतिरिक्त पानी आने की स्थिति में इसे रंगोई नाला में डायवर्ट करने की योजना बनाई जा रही है। इस समय रंगोई नाला की क्षमता 6,000 क्यूसेक है। बता दें कि बीते वर्ष रंगोई नाला टूट गया था, जिससे पानी फतेहाबाद के गांवों की ओर आ गया। दरअसल फतेहाबाद के जाखल खंड के शक्करपुरा गांव के पास हुई, जहां नाले में 100 फुट की दरार आ गई। नाले की क्षमता 8500 क्यूसेक है, लेकिन 48 घंटों में इसमें 13000 क्यूसेक से अधिक पानी आ गया था। जिसके कारण नाले में यह दरार आई थी। इससे फतेहाबाद और रतिया क्षेत्र के गांवों में पानी भर गया था। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ हो इससे पहले भी कई बार इसके टूटने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे आसपास के गांवों में बाढ़ आ जाती है।

बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार

टोहाना के एसडीओ संजीव सिंगला ने बताया कि प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह सक्रिय है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने और आपातकालीन स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

जुलाई से लगातार घट बढ़ रहा जलस्तर

एक जुलाई को गुहलाचीका में 23912 व चांदपुरा में 1300 क्यूसिक बहाव दर्ज किया गया। दो जुलाई को सुबह 6 बजे गुहलाचीका में 22176, खनौरी में 5800 व चांदपुरा में 3550 क्यूसिक पानी का बहाव था। दो जुलाई को शाम की रिपोर्ट के अनुसार गुहलाचीका में 20020, खनौरी में 6000 तो चांदपुरा में रिकार्ड स्तर 5350 क्यूसिक पानी का बहाव दर्ज किया गया था। इसके बाद घग्घर के जलस्तर में कमी आने लगी थी। अब पहाड़ों में फिर से बरसात व बादल फटने से घग्घर का जलस्तर तेजी से बढऩे लगा है। 6 अगस्त को सुबह गुहला चीका हेड पर 16016 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया था जबकि खनौरी में 3790 व चांदपुरा में 3150 क्यूसिक पानी का बहाव था जबकि शाम को गुहला चीका में 19096, खनौरी में 4150 व चांदपुरा में 3150 क्यूसिक पानी का बहाव दर्ज किया गया। अब 12 अगस्त को सुबह गुहला चीका हेड पर 17710 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया था जबकि खनौरी में 7000 व चांदपुरा में 4150 क्यूसिक पानी का बहाव था जबकि शाम को गुहला चीका में 16940, खनौरी में 6200 व चांदपुरा में 3750 क्यूसिक पानी का बहाव दर्ज किया गया।

https://vartahr.com/haryana-news-due…tration-on-alert/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *