• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Haryana : कल्याण विधानसभा स्पीकर नियुक्तए मिड्ढा बने डिप्टी स्पीकर

विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को बधाई देते सीएम नायब सैनी और अन्य।विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को बधाई देते सीएम नायब सैनी और अन्य।

Haryana

  •  हरियाणा विधानसभा का एक दिन सत्र
  •  कल्याण विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बने
  •  37 साल बाद जींद को मिला उपाध्यक्ष का पद
  •  घरौंडा से विधायक हैं कल्याण और जींद से विधायक हैं मिड्ढा
  •  प्रोटेम स्पीकर कादियान ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई
  •  कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट खेल की जर्सी पहनकर पहुंची विधानसभा
  •  विनेश ने जय जवान जय किसान और जय खिलाड़ी का नारा लगाया
  •  हुड्डा और सैनी ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर अभिवादन किया
  •  इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप होंगे भाजपा के चीफ व्हीप

Haryana : चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का एकदिवसीय 15वां सत्र शुक्रवार को हुआ। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं प्रोटेम स्पीकर डॉ रघुबीर सिंह कादियान ने नवनिर्वाचित सभी 90 विधायकों को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई। इसके बाद करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण को विधानसभा का स्पीकर चुना गया और जींद से विधायक डॉ. कृष्णा मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर चुना गया। वहीं इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप को भाजपा का चीफ व्हिप चुना गया है। बता दें कि कल्याण विधानसभा के 18वें स्पीकर होंगे। वहीं, जींद से 37 साल बाद किसी विधायक को पहली बार डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। इससे पहले 1987 में तत्कालीन देवी लाल सरकार में जुलाना विधायक कुलबीर सिंह मलिक को विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया था। कल्याण ने कुर्सी ग्रहण करते हुए अपना पदभार संभाल लिया।

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा को बधाई देते सभी दलों के नेता।
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा को बधाई देते सभी दलों के नेता।

सीएम सैनी ने रखा प्रस्ताव

कल्याण को को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि भाजपा विधायक रणबीर गंगवा ने प्रस्ताव का समर्थन किया। कल्याण घरौंडा से तीन बार के विधायक हैं।

सभी दलों ने दी कल्याण और मिड्ढा को बधाई

विधानसभाध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के विधायकों, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस विधायकों, इनेलो विधायकों आदित्य देवी लाल और अर्जुन चौटाला व अन्य विधायकों ने दोनों को बधाई दी।

हुड्डा ने सैनी से हाथ मिलाया

शपथ ग्रहण करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने मुख्यमंत्री सैनी और विज (जो दोनों एकसाथ बैठे थे) से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

https://vartahr.com/haryana-kalyan-a…d-deputy-speaker/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *