• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana : मंत्रिमंडल के अहम फैसले, पंडित लख्मीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना नामक एक नई योजना लागू करने को दी मंजूरी

Haryana

  • पात्र कलाकारों को मिलेगा 10,000 रुपये मासिक मानदेय
  • गायन, अभिनय, नृत्य, नाटक, चित्रकला या दृश्य कला के अन्य क्षेत्रों में कलाकारों के रूप में कम से कम 20 वर्षों तक हो कार्य अनुभव
  • यदि आय 1.80 से 3 लाख रुपये के बीच है तो कलाकर को मिलेगा 7 हजार रुपये की मासिक मानदेय

Haryana : चंडीगढ़। सरकार ने “पंडित लख्मीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना” नामक एक नई योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ कलाकारों और लोक विधाओं के कलाकारों की वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है, जिन्होंने अपने सक्रिय जीवन के दौरान कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है या जो अभी भी इस क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं, लेकिन वृद्धावस्था के कारण अब सक्रिय रूप से अपनी कला का अभ्यास नहीं कर रहे हैं। इस आशय का निर्णय यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। योजना के तहत पात्र कलाकारों को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता के रूप में 10,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। हरियाणा का कोई भी निवासी जिसने गायन, अभिनय, नृत्य, नाटक, चित्रकला या दृश्य कला के अन्य रूपों जैसे क्षेत्रों में कलाकार के रूप में कम से कम 20 वर्षों तक काम किया है या कला के क्षेत्र में योगदान दिया है, वह इस योजना के तहत पात्र होगा। वर्ष 2020-21 और 2021-22 (कोविड-19 अवधि को छोड़कर) के दौरान प्रस्तुत किए गए आवेदन अनिवार्य माने जाएंगे। आवेदकों को अपने आवेदन के साथ सहायक दस्तावेज और कला प्रदर्शन की प्रेस क्लिपिंग भी जमा करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *