House
- -मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 4533 लाभार्थियों को दिए प्लॉट
- -20 जिलों की 62 ग्राम/महाग्राम पंचायतों में ड्रॉ के माध्यम से प्लॉटों का आवंटन
House : चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने हर गरीब व जरूरतमंद के सिर पर छत मुहैया करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 20 जिलों में 4533 लाभार्थियों को ड्रॉ के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए। मुख्यमंत्री की सोच है कि हरियाणा में कोई भी गरीब व्यक्ति बिना छत के न रहे। इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर चलते हुए राज्य सरकार गरीबों को घर मुहैया करवाने के अपने लक्ष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और चरणबद्ध तरीके से इसे पूरा किया जाएगा।
इन जिलों में दिए प्लाट
मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 पहले चरण में जिला अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जीन्द, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, नूह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर जिलों की ग्राम पंचायतों के सभी पात्र आवेदकों को 100-100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए हैं। इसी प्रकार, जीन्द, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद, रोहतक, हिसार जिलों के घुमंतु जाति, विधवा एवं अनुसूचित जाति के सभी पात्र आवेदकों को 100-100 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए। इसके अलावा, महाग्राम पंचायत बहल के सभी पात्र आवेदकों को 50-50 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए।
किस जिले में कितने प्लाट
जिला प्लाट
अंबाला 166
भिवानी 268
चरखी दादरी 143
फतेहाबाद 313
गुरुग्राम 16
हिसार 480
झज्जर 26
जींद 545
कैथल 204
करनाल 316
कुरुक्षेत्र 186
नारनौल 85
नूह 65
पलवल 17
पानीपत 314
रेवाड़ी 134
रोहतक 176
सिरसा 370
सोनीपत 678
यमुनानगर 31
(पात्र लाभार्थियों को ड्रॉ के माध्यम से आवासीय प्लॉटों का आवंटन किया गया है।)
https://vartahr.com/haryana-governme…-their-own-house/