• Thu. Mar 12th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana : सीएमओ में फिर पुराने चेहरों की एंट्री, बड़खालसा सीएम के ओएसडी बने

सीएमओ में तीन अहम नियुक्तियां।सीएमओ में तीन अहम नियुक्तियां।

Haryana

  • तरुण भंडारी को राजनीतिक सचिव नियुक्त किया
  • प्रवीण अत्रे को फिर मीडिया सचिव की जिम्मेदारी

Haryana : चंडीगढ़। हरियाणा मुख्यमंत्री आफिस में एक बार फिर पुराने चेहरों की एंट्री हो गई है। कांग्रेस छोड़कर पूर्व सीएम व मनोहरलाल के करीब आए पंचकूला के तरुण भंडारी को इस बार राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, प्रवीण आत्रेय और ओएसडी रह चुके वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा को भी पुरानी भूमिका सौंपी गई है। काफी समय से नियुक्ति का इंतजार करने के बाद में यह पत्र जारी हुए हैं। वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा को सीएम का ओएसडी (विशेष ड्यूटी अफसर) नियुक्त किया गया है। पंचकूला के ही प्रवीण आत्रेय़ को मीडिया सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार भी तीनों नामों पर मुहर दिल्ली हाईकमान की ओऱ से ही लगी है, तीनों चेहरों की एंट्री भी सीएमओ में पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के कारण ही हुई थी।

पूर्व मंत्रियों के नाम भी थे चर्चा में

पूर्व मंत्रियों के नाम राजनीतिक सलाहकार के तौर पर लिए जा रहे थे, लेकिन काफी समय से इसके लिए लाॅबिंग के बाद भी नाम नहीं आए हैं। पूर्व मंत्रियों में सुभाष सुधा, अंबाला शहर से असीम गोयल और रोहतक से मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री कंवरपाल सिंह, जेपी दलाल जैसे नामों की चर्चा चल रही थी। सबसे ज्यादा मारामारी मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पद को लेकर चल रही थी। जिसमें भंडारी ने बाजी मार ली है।

मीडिया एडवाइजर की नियुक्ति बाकी

फिलहाल, सीएम के मीडिया एडवाइजर के पद पर नियुक्ति होनी बाकी है। हालांकि मीडिया सचिव नियुक्ति के बाद में इसकी संभावनाएं कम लगती हैं, लेकिन दिल्ली एनसीआर में राजीव जेटली एक बार फिर से अपने लिए लाॅबिंग में जुटे हैं।

https://vartahr.com/haryana-entry-of…-becomes-cms-osd/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *