haryana encounter
-मुठभेड़ के दौरान सीआईए प्रभारी को भी लगी गोली
-पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ में करीब डेढ दर्जन राउंड फायरिंग हुई
-इसी सप्ताह गाजियाबाद में रोहित गोल्टी गैंग के शूटर सोनीपत के अरूण व रोहतक के रविंद्र को ढेर किया था
यूपी व दिल्ली पुलिस के साथ गाजियाबाद में रोहित गोदारा गैंग के दो शूटरों को एकाउंटर में ढेर करने के बाद हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। रोहतक, सोनीपत, कुरूक्षेत्र के बाद हरियाणा पुलिस ने यमुनागर में 50 हजार के इनामी बदमाश रजत शेरगढ़ को ढेर कर दिया। मुठभेड के दौरान गोली लगने से सीआईए टू के इंजार्च भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ में करीब डेढ दर्जन राउंड फायरिंग हुई। इसी सप्ताह हरियाणा पुलिस ने गाजियाबाद में यूपी व दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में रोहित गोल्टी गैंग के शूटर सोनीपत के अरूण व रोहतक के रविंद्र को ढेर किया था।
बरनाला शॉपिंग कॉपलेक्स के बाहर की थी फायरिंग
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि बदमाश ने गत रविवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ मॉडल टाउन में बरनाला शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। जिसके बाद यहां से तीनों बदमाश सीएम नायब सिंह सैनी के विधानसभा क्षेत्र लाडवा पहुंचे और वहां पर ठेके पर कई चार राउंड फायर कर हवा में पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान रजत कुमार निवासी शेरगढ़ के रूप में हुई है, जिसके ऊपर सात से आठ केस पहले से दर्ज हैं। बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। रजत के एक साथी लाडवा निवासी अमन कुमार को भी शुक्रवार को कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा दोनों टांगों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे यमुनानगर सीआईए-2 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रविवार को मॉडल टाउन में फायरिंग करके दहशत फैलाने वालों में से एक बदमाश रजत कुमार जोकि कई संगी मामलों में वांछित है इस समय रादौर क्षेत्र में नई वारदात की योजना बना रहा है।
काला राणा गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस ने धोलेरा-रादौर हाईवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान रजत का पुलिस से आमना सामना हो गया। पुलिस को देखते ही रजत ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की। दोनों तरफ से 16-17 राउंड फायर हुए, जिसमें रजत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं इस दौरान सीआईए-2 के इंचार्ज राकेश कुमार की बाजू में गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली बाजू के आर-पार हो गई। दोनों घायलों को तुरंत पुलिस की गाड़ी में यमुनानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बदमाश रजत कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वहीं सीआईए-2 के इंचार्ज की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। उन्होंने बताया कि गत रविवार को मॉडल टाउन में रजत, अमन व एक अन्य बदमाश ने बरनाला शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर फायरिंग की थी। वारदात के लिए उन्होंने बस अड्डे के पास से एक किशोर की बाइक गन प्वाइंट पर छीनी थी। यमुनानगर में दहशत फैलाने के बाद तीनों बदमाश लाडवा पहुंचे थे और वहां पर ठेके के बाहर गोलियां चलाई थी। वारदात के करीब तीन घंटे बाद इन फायरिंग की जिम्मेदारी नोनी राणा ने इंस्टाग्राम पर बने काला राणा ग्रुप नामक अकाउंट से ली थी, जिसमें लिखा था कि ये ट्रेलर था। इसके बाद यमुनानगर और कुरुक्षेत्र दोनों जिलों की पुलिस सक्रिय हो गई थी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए दोनों जिलों की नौ टीमें जगह-जगह दबिश दे रही थीं। इतना ही नही साथ लगते जिलों में भी निगरानी रखी जा रही थी।
फायरिंग के बाद मांगी रंगदारी
मॉडल टाउन में फायरिंग के तीन बाद नोनी राणा द्वारा ही मॉडल टाउन के ही एक मोबाइल व्यापारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई और न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और व्यापारी को तभी तीन गनर प्रोवाइड कराए। वहीं बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुरे शहर में सख्ती बढ़ा दी।
