• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Haryana :  डी.एल.एड. परीक्षा मार्च-2025 का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

Byadmin

May 21, 2025

Haryana

  • -कुल 6252 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए
  • -डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-2022 प्रथम वर्ष(मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 42.86 एवं द्वितीय वर्ष(मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 62.07 रही
  • -डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष(मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 66.67 एवं द्वितीय वर्ष(मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 80.75 रही

Haryana : भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-2022, 2021-2023 के छात्र-अध्यापकों की मर्सी चांस एवं प्रवेश-वर्ष 2022-2024 प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) व प्रवेश-वर्ष 2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) परीक्षाएं मार्च-2025 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। सम्बन्धित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर देख सकते हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल, ने आज यहाँ आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं मार्च-2025 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 6252 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-2022 प्रथम वर्ष(मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 42.86 एवं द्वितीय वर्ष(मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 62.07 रही है।

प्रतिशतता 80.75 रही

इसी प्रकार डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष(मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 66.67 एवं द्वितीय वर्ष(मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 80.75 रही है। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 1200 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 531 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 44.25 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 3217 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 2200 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.39 रही है। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 1487 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1004 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 67.52 रही है।
https://vartahr.com/haryana-d-el-ed-…25-exam-declared/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *