• Mon. Mar 9th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Haryana Crime Update: मर्डर और रेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में काबू

Byadmin

Mar 9, 2026
Haryana Crime Update

Haryana Crime Update

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद मर्डर और रेप के मामले में वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।


पुलिस टीम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान महेन्द्र सिंह उर्फ निक्का, निवासी आजाद नगर, फतेहाबाद के रूप में हुई है।

वह जनवरी माह में सड़क पर मिली एक महिला की डेड बॉडी से जुड़े मर्डर और रेप केस में वांछित चल रहा था। आरोपी पहले भी सिरसा पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुका था और लंबे समय से पंजाब में छिपकर रह रहा था।


गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की नाकाबंदी

सीआईए रतिया टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी पत्नी को साथ लेकर पंजाब जाने के लिए क्षेत्र में आने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी।


Haryana Crime Update

मोटरसाइकिल फिसलने के बाद शुरू हुई मुठभेड़

नगल के पास भाखड़ा नहर रोड पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सड़क पर कंक्रीट होने के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह नीचे गिर गया।


बुलेटप्रूफ जैकेट से बची एएसआई की जान

गिरते ही आरोपी ने पुलिस टीम पर लगातार चार राउंड फायरिंग कर दी।

इस दौरान एएसआई रघुबीर सिंह को निशाना बनाकर चलाई गई दो गोलियां उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जबकि दो गोलियां पास से निकल गईं। बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण उनकी जान बच गई।


जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चली गोली आरोपी महेन्द्र सिंह उर्फ निक्का के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।


आरोपी के पास से अवैध पिस्तौल बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से

  • अवैध .32 बोर पिस्तौल

  • चार खाली खोल

  • दो जिंदा कारतूस

बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


पूछताछ में सामने आए कई खुलासे

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से पंजाब में छिपकर रह रहा था और अपनी पत्नी को साथ लेकर वहां जाने की योजना बना रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।


अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा: एसपी

फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


आरोपी पर दर्ज हैं 18 आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में चोरी, हथियार और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े 18 मामले दर्ज हैं। इनमें फतेहाबाद, भट्टू कलां, सिरसा और अलवर जिले के केस शामिल हैं।

  1. अभियोग संख्या 212 दिनांक 09.05.2021, धारा 379ए, 34 आईपीसी, थाना शहर फतेहाबाद
  2.  अभियोग संख्या 443 दिनांक 30.09.2020, धारा 379 आईपीसी, थाना निमराणा जिला अलवर
  3.  अभियोग संख्या 163 दिनांक 19.08.2019, धारा 457, 380 आईपीसी, थाना भट्टू कलां
  4.  अभियोग संख्या 171 दिनांक 21.03.2022, धारा 457, 380, 201 आईपीसी, थाना शहर फतेहाबाद
  5.  अभियोग संख्या 428 दिनांक 08.08.2022, धारा 457, 380 आईपीसी, थाना शहर फतेहाबाद
  6.  अभियोग संख्या 293 दिनांक 22.12.2021, धारा 379 आईपीसी, थाना सदर फतेहाबाद
  7.  अभियोग संख्या 121 दिनांक 20.02.2023, धारा 379 आईपीसी, थाना शहर फतेहाबाद
  8.  अभियोग संख्या 465 दिनांक 04.12.2025, धारा आर्म्स एक्ट, थाना शहर फतेहाबाद
  9.  अभियोग संख्या 164 दिनांक 20.03.2023, धारा 457, 380 आईपीसी, थाना शहर फतेहाबाद
  10.  अभियोग संख्या 214 वर्ष 2024, धारा 379 आईपीसी, थाना सदर हांसी
  11.  अभियोग संख्या 4 दिनांक 03.01.2022, धारा 457, 380 आईपीसी, थाना भट्टू कलां
  12.  अभियोग संख्या 239 वर्ष 2021, धारा 224, 216, 341 आईपीसी, थाना डींग जिला सिरसा
  13.  अभियोग संख्या 128 दिनांक 10.03.2023, धारा 379 आईपीसी, थाना सदर फतेहाबाद
  14.  अभियोग संख्या 291 दिनांक 06.11.2023, धारा 457, 380 आईपीसी, थाना भट्टू कलां
  15.  अभियोग संख्या 28 दिनांक 25.01.2026, धारा 305, 317 बीएनएस, थाना बबानी खेड़ा
  16.  अभियोग संख्या 20 दिनांक 28.01.2026, धारा 305, 331(4) बीएनएस, थाना डींग जिला सिरसा
  17.  अभियोग संख्या 29 दिनांक 14.02.2026, धारा 262 बीएनएस, थाना डींग जिला सिरसा
  18.  अभियोग संख्या 30 दिनांक 23.01.2026, धारा 103(1), 238, 303, 70(1), 66, 3(5), 61(2) बीएनएस, थाना शहर फतेहाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *