• Sat. Feb 28th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Nayab Singh Saini फर्जी एजेंटों पर वार, डंकी रूट पर प्रहार: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार

Byadmin

Feb 28, 2026
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini

चंडीगढ़। हरियाणा के नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देगी। फर्जी एजेंटों और डंकी रूट के जरिए विदेश भेजने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा वैध तरीके से विदेश जाना चाहता है, तो सरकार उसके सहयोग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विदेश जाने के इच्छुक युवाओं के लिए ‘विदेश सहयोग विभाग’ सक्रिय

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini ने बताया कि युवाओं को विदेश में रोजगार, शिक्षा, व्यापार और निवेश से जुड़ी सही जानकारी देने के लिए सरकार ने ‘विदेश सहयोग विभाग’ का गठन किया है। इस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विदेश जाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, सरकारी सहायता और अधिकृत एजेंटों की सूची उपलब्ध कराई गई है।

विधानसभा में विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को जागरूक कर रही है ताकि वे गलत तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों के झांसे में न आएं। Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini ने प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वे केवल लीगल और सरकारी माध्यमों का ही चयन करें।

डंकी रूट पर सख्ती, कानून के तहत कार्रवाईHaryana Chief Minister Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री ने कहा कि डंकी रूट के जरिए युवाओं को विदेश भेजने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ट्रैवल एजेंटों को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाया जा चुका है। सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के माध्यम से युवाओं को लीगल रूट से विदेशों में भेज रही है। एचकेआरएनएल को विदेश मंत्रालय से रिक्रूटिंग एजेंट का लाइसेंस देने की सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है।

इजराइल भेजे गए युवाओं को मिल रहा आकर्षक वेतन

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini ने सदन को जानकारी दी कि अब तक दो चरणों में 390 युवाओं को इजराइल भेजा जा चुका है, जहां उन्हें 3 लाख 38 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन मिल रहा है। इसके अलावा, हाल ही में विदेशों से 10 हजार युवाओं की मांग प्राप्त हुई है।

दुबई और ओमान के लिए भी चयन प्रक्रिया जारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि 3 जनवरी को आयोजित पंचजन्य-2026 कार्यक्रम के तहत 210 युवाओं को दुबई जाने के लिए ऑफर लेटर दिए गए हैं। वहीं, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 7,600 युवाओं को इजराइल और 100 युवाओं को ओमान भेजने के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं। इनकी चयन प्रक्रिया जारी है।

VartaHR – हरियाणा का नंबर-1 डिजिटल हिन्दी न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *