• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Haryana : चरखी-दादरी से भागे प्रेमी जोड़े ने राजस्थान में जहर निगला

Haryana

  • लड़के की मौत, नाबालिग लड़की की हालत नाजुक
  • 14 फरवरी को घर से हुए थे फरार

Haryana : चरखी दादरी। वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को दिन घर से फरार हुए प्रेमी जोड़े ने राजस्थान में जहर निगल लिया, जिससे लड़के की मौत हो गई और नाबालिग लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। दादरी पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दादरी के दो अलग-अलग गांवों से लड़का और लड़की एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। नाबालिग लड़की 10वीं की छात्रा है, वहीं लड़का 12वीं कक्षा का छात्र था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 14 फरवरी को दोनों घर से फरार हो गए। लड़की के परिजनों ने सदर थाना में लकड़े पर अपहरण की शिकायत दी थी। दोनों की मोबाइल की लोकेशन राजस्थान में गंगानगर की मिली। यहां जोड़े ने चलती ट्रेन में जहर निगल लिया। स्टेशन पर दोनों को उल्टी लगी तो स्थानीय लोगों ने जीआरपी की मदद से उनको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लड़के की मौत हो गई और लड़की जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

लड़की के बयान होंगे दर्ज
एएसपी एवं सदर थाना प्रभारी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की नाबालिग है। दोनों ने ट्रेन में जहर निगल लिया। लड़के की मौत हो गई है और लड़की अभी बोलने की हालत में नहीं है। होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *