• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Gurmeet : दिल्ली चुनाव से पहले गुरमीत को फिर पैरोल, 10 दिन सिरसा और 20 दिन बागपत आश्रम में रहेगा

डेरा के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारी।डेरा के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारी।

Gurmeet

  • पहली बार सिरसा डेरा मुख्यालय ओर रवाना हुआ
  • इस बार 10 दिन सिरसा और 20 दिन बाघपत आश्रम में रहेगा्र
  • दुष्कर्म केस में सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम
  • श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल, डेरा के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात

Gurmeet : सिरसा। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दिल्ली चुनाव से ठीक पहले 30 दिन की पैराल मिली है। जेल जाने के बाद वह पहली बार करीब 7 साल बाद डेरा मुख्यलय पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि गुरमीत को 12वीं बार पैरोल मिली है। इससे पहले पैरोल मिलने पर वे उत्तर प्रदेश के बरनावा स्थित आश्रम में जाता रहा हैं। पहली बार सिरसा आने की अनुमति मिली है। पुलिस प्रशासन डेरा सच्चा सौदा के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। कई जगह नाके लगाए गए हैं। डेरा के प्रवेश द्वार पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

10 दिन सिरसा में रहेगा

डेरा प्रमुख के एक वकील ने बताया कि राम रहीम को 30 दिन की पैरोल दी गई है और वह संभवत: 10 दिन सिरसा में और बाकी दिन बागपत स्थित आश्रम में रहेगा। सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचने के बाद राम रहीम ने अपने समर्थकों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उसने उनसे डेरा न आने को कहा। सिरसा के एक पुलिस अधिकारी ने राम रहीम के डेरा पहुंचने की पुष्टि की।

सुनारियां जेल से बाहर आया

गुरमीत को 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति व कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह मर्डर केस सहित साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद सहित अलग-अलग सजा सुनाई थी। उसे रोहतक स्थित सुनारियां जेल में रखा गया है। मंगलवार को वह जेल से बाहर आया और सिरसा डेरा पहुंच गया।

https://vartahr.com/gurmeet-gurmeet-…n-baghpat-ashram/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *