• Wed. Mar 11th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

gold market : सोना 2,600 रुपये बढ़कर 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

Byadmin

Oct 29, 2025

gold market

  • -चांदी की कीमतें 6,700 रुपये बढ़कर 1,51,700 रुपये प्रति किलोग्राम
  • -हाजिर सोना 77.26 डॉलर यानी 1.95 प्रतिशत बढ़कर 4,029.53 डॉलर प्रति औंस पर

नई दिल्ली। फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के नए दौर के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2,600 रुपये बढ़कर 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। इससे दो सत्रों से चली आ रही गिरावट थम गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,600 रुपये बढ़कर 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,21,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

-चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल आया और इसकी कीमतें 6,700 रुपये बढ़कर 1,51,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। मंगलवार को चांदी की कीमत 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

-अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 77.26 डॉलर यानी 1.95 प्रतिशत बढ़कर 4,029.53 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस तरह तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। हाजिर सोना वर्तमान में 4,020 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है क्योंकि यह कीमती धातु फेडरल रिजर्व की मौद्रिक बैठक से पहले मंगलवार के 3,886 डॉलर के निचले स्तर से उबरने की कोशिश कर रही है।
-विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने के संकेतों से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में तेजी थम सकती है। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 2.85 प्रतिशत बढ़कर 48.40 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *