• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Global Brain Gain बिहान ने विकसित भारत @2047 के लिए वैश्विक ‘ब्रेन गेन’ पहल को दी गति

Byadmin

Jan 16, 2026

Global Brain Gain

  • -ब्रेन गेन में परिवर्तित करते हुए विश्वभर में बसे भारतीयों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना
  • -चेयरपर्सन लक्ष्मी कुमारी ने डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में कार्यक्रम को संबोधित किया
  • -संगठन अब तक 53 देशों के एनआरआई एवं पीआईओ को एक साझा मंच पर जोड़ चुका

नई दिल्ली। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बिहान–फॉर द राइजिंग भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैश्विक ‘ब्रेन गेन’ पहल की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य भारत के ब्रेन ड्रेन को रणनीतिक ब्रेन गेन में परिवर्तित करते हुए विश्वभर में बसे भारतीयों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित मकर संक्रांति मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहान की चेयरपर्सन लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि संगठन अब तक 53 देशों के एनआरआई एवं पीआईओ को एक साझा मंच पर जोड़ चुका है। उन्होंने कहा कि बिहान संगठित सहभागिता, सहयोग और सतत प्रयासों के माध्यम से प्रधानमंत्री के सपने संकल्प से सिद्धि की दिशा में कार्य कर रहा है।

लोगों को एकजुट कर रहा

को-चेयरमैन प्रशांत कुमार ने कहा कि बिहान जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर विभिन्न विचारधाराओं और पेशेवर बैकग्राउंड के लोगों को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश-विदेश में बसे भारतीयों में भारत के विकास में योगदान देने की नई चेतना जागृत हुई है। कार्यक्रम में नित्या पाठक, अश्विनी चौबे, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा, भाजपा संगठन महासचिव श्री बी. एल. संतोष तथा बिहान के सचिव श्री संजय सिन्हा ने भी अपने विचार रखते हुए विकसित भारत के विज़न के प्रति समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की शुभकामनाएं दी।

सक्रिय भागीदारी का आह्वान

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों और वैश्विक भारतीय संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। बिहान ने अमृत काल में देश-विदेश के भारतीयों से वर्ष 2047 तक एक सशक्त, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

International Textile जर्मनी में इंटरनेशनल टेक्सटाइल …का शुभारंभ हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *