• Sun. Mar 8th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Delhi : एनसीईआरटी की 4,000 से अधिक फर्जी किताबें जब्त

Delhi

  •  दिल्ली में आरोपित गिरफ्तार, रोहिणी का रहने वाला है
  •  दोबारा बिक्री के लिए कई जगह से फर्जी किताबें खरीदी
  •  12 अप्रैल को भी एक दुकान को पकड़ा था
  •  कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

Delhi : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली में छापेमारी कर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की 4,000 से अधिक फर्जी पुस्तकें जब्त की हैं। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपित की पहचान रोहिणी सेक्टर 16 निवासी अरविंद गुप्ता (33) के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर दिल्ली में पुनर्बिक्री के लिए कई स्रोतों से फर्जी किताबें खरीदी थीं।

12 अप्रैल को भी मारे छापे

पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर 12 अप्रैल को समयपुर बादली में एक दुकान पर छापा मारकर गुप्ता को गिरफ्तार किया था। तब एनसीईआरटी की कुल 4,091 फर्जी किताबें जब्त की गईं। आरोपी दिल्ली और आस-पास के राज्यों में विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस से नकली किताबें मंगाकर उन्हें बेचते थे। अधिकारी ने बताया कि गुप्ता पर कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 और 65 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *