DDLLYP
- 31 परियोजनाओं का लोकापर्ण व 97 का शिलान्यास
- मुख्यमंत्री ने पंचकूला के देवीलाल स्टेडिय में लॉप किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप
- लॉच होते ही 50 हजार ने एप को किया डाउनलोड, 8 हजार महिलाओं ने करवाया पंजीकरण, दो टोल फ्री नंबर भी किए जारी
- पहले फेज में 21 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ, पांच हजार करोड़ का बजट
- मुख्यमंत्री ने स्वास्थ विभाग की 236 करोड़ 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और 97 का शिलान्यास भी किया
DDLLYP। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के देवीलाल स्टेडियम में महिलाओं के लिए वीरवार को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के मोबाइल ऐप को लॉच कर दिया। पहले फेज में प्रदेश की 21 लाख विवाहित घरेलू महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए पांच हजार करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। महिलाओं को पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए सरकार ने दो टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की
236 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का लोकापर्ण व 97 का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि DDLLYP महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी तथा 128 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। एक मोबाइल नंबर से 25 रजिट्रेशन किए जा सकेंगे।
सीधे खाते में आएंगे 2100 रुपये
मुख्यमंत्री ने बताया कि दीन दयाल योजना का एप लॉच होने के बाद प्रदेश की 50 हजार महिलाओं ने एप को डाउनलोड किया। इतना ही नहीं पहले दिन 8 हजार से अधिक महिलाओं ने एप पर योजना के लिए अपना पंजीकरण भी करवाया। प्रक्रिया को पारदर्शी और सहज बनाने के लिए दो टोल-फ्री नंबर 01724880500 और 18001802231 जारी किए, ताकि हरियाणा की कोई भी महिला योजना का लाभ लेने में अड़चन न महसूस करे। पहले फेज में 21 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए पांच हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है।
यह दस्तावेज जरूरी
परिवार पहचान पत्र (हरियाणा में पंजीकृत), आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (एक लाख तक), निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बिजली बिल कनेक्शन नंबर, एचकेआरए रजिस्ट्रेशन नंबर, महिला व परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज वाहनों की जानकारी, बैंक खाता नबंर,
10 जिलों में अस्पतालों के रेनेवोशन व नए ब्लॉक बनेंगे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के साथ पंचकूला के देवीलाल स्टेडियम से स्वास्थ्य विभाग की 236 करोड़ 128 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 31 योजनाओं का उद्घाटन व 97 का शिलान्यास किया। इसमें प्रदेश के 10 जिलो अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, नूंह, पानीपत, सिरसा व सोनीपत में सामान्य अस्पताल में करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से रैनोवेशन और नए ब्लॉक निर्माण का कार्य किया जाएगा। जिन 31 परियोजनाओं का आज लोकार्पण होगा, उस पर करीब 78 करोड़ रुपए का खर्च आया है। वहीं 97 परियेाजनाओं के शिलान्यास किए जा रहे हैं, उनके निर्माण पर भी 78.12 करोड़ का खर्च अनुमानित है।