• Sun. Mar 15th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Crime : मध्यप्रदेश में चलती एंबुलेंस में नाबालिग से ‘गैंगरेप’

सांकेति तस्वीर(सांकेति तस्वीर(

Crime

  • एक महीने में दूसरी घटना से दहला मऊगंज
  • मुख्य आरोपी और ड्राइवर गिरफ्तार दो की तलाश जारी

Crime : मऊगंज। जिले में 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर लिया गया और चलती एंबुलेंस में दो लोगों ने उसके साथ गैंग रेप किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 25 नवंबर को जिला मुख्यालय मऊगंज से लगभग 30 किलोमीटर दूर हनुमाना पुलिस थाने क्षेत्र में हुई। नवगठित मऊगंज जिले की हनुमाना तहसील उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की सीमा से सटी हुई है। पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे जबरन जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस में बैठा कर चलती एंबुलेंस में उसके साथ गैंगरेप किया। इस एंबुलेंस को 108 एंबुलेंस भी कहा जाता है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान वीरेंद्र (एंबुलेंस चालक) और उसके दोस्त राजेश केवट के रूप में हुई है। दोनों को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मऊगंज जिले के नईगढ़ी तहसील के निवासी हैं, जो हनुमाना तहसील से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है। मऊगंज पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरना ठाकुर ने कहा कि पीड़िता ने 25 नवंबर को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई और तलाश शुरू की गई।

पहले भी हो चुकी है घटना

21 अक्टूबर को रीवा जिले से सटे एक नवविवाहित महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया था। इस घटना के एक महीने बाद फिर से एक गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ गुढ़ कस्बे में पिकनिक मनाने गई थी, जहां उसका अपहरण कर लिया गया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया। मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

https://vartahr.com/crime-gangrape-o…n-madhya-pradesh/ ‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *