• Thu. Jan 22nd, 2026

Haryana News - Vartahr

हरियाणा ,करियर, देश विदेश की खबरें

Congress : भाजपा ने रोजगार व्यवस्था को ध्वस्त किया : राहुल गांधी

करनाल के असंध में रैली के दौरान मंच पर मौजूद कुमारी सैलजा और राहुल गांधी।करनाल के असंध में रैली के दौरान मंच पर मौजूद कुमारी सैलजा और राहुल गांधी।

Congress

  • कांग्रेस नेता ने भाजपा और पीएम मोदी पर किया प्रहार
  • राम मंदिर बनाया, लेकिन आदिवासियों को नहीं घुसने देते
  •  हिसार और करनाल में गरजे राहुल गांधी, भाजपा पर हमला
  •  महिला पहलवानों को प्रताड़ित करने वालों को बचाया
  •  राम मंदिर बनाया लेकिन आदिवासियों को नहीं घुसने देते
  •  कांग्रेस सरकार आने पर जनता की जेब में डायरेक्ट पैसा डालेंगे
  •  करनाल की रैली में हुड्डा और सैलजा एक मंच पर दिखे
  •  मेरी छवि खराब करने के लिए हजारों करोड़ खर्च कर रही भाजपा
  •  भाजपा किसानों का हक छीन रही

Congress : करनाल/बरवाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को हरियाणा के बरवाला और करनाल में रैली काे संबोधित किया और भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले बोले। राहुल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने रोजगार व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से ध्वस्त किया है। करनाल में असंध में राहुल ने कहा भाजपा ने खिलाड़ी खत्म कर दिए। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न करने वालों को बचाया है। वहीं बरवाला में कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर स्कीम लाकर युवाओं को अग्निवीर बनाकर जवानों से पेंशन और शहीद का दर्जा छीन लिया गया। राम मंदिर बनाया, लेकिन आदिवासियों को नहीं घुसने देते। असंध में लोकसभा में विपक्ष के नेता ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करेगी। उन्होंने जाति जनगणना का मुद्दा उठाया और भाजपा पर लोगों को बांटने और उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का आरोप लगाया। रैली में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख उदयभान और अन्य नेता मौजूद थे।

भाजपा ने हरियाणा को बर्बाद किया

भाजपा सरकार पर हमला करते हुए गांधी ने कहा कि उसने हरियाणा को “बर्बाद” कर दिया है। गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी, उन्हें फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिलेगा, लेकिन 25 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर देगी। पिछले वर्ष महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का जिक्र करते हुए गांधी ने दावा किया कि आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है।

हम दो लाख नौकरी देंगे

राहुल ने हरियाणा के लिए कांग्रेस के चुनावी वादों के बारे में भी बात की, जिसमें उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,000 रुपये प्रति माह और रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने की बात शामिल है। गांधी ने कहा कि हरियाणा में दो लाख रिक्तियां भरी जाएंगी और कांग्रेस ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी का वादा किया है। उन्होंने कहा, “यह लड़ाई हरियाणा के लिए नहीं है। यह देश के लिए लड़ाई है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है।” भाजपा पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा, “सभी (सरकारी) संस्थान आरएसएस के लोगों को सौंप दिए गए हैं और पूरा नियंत्रण नागपुर का है।” हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

https://vartahr.com/congress-has-dem…tem-rahul-gandhi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *