• Mon. Mar 9th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

BJP : खटाखट झूठे वादे कर राज्यों के कोष को खाली कर रही कांग्रेस : ईरानी

पत्रकारवार्ता को संबांधित करती स्मृति ईरानी और अन्य भाजपा नेता।पत्रकारवार्ता को संबांधित करती स्मृति ईरानी और अन्य भाजपा नेता।

BJP

  • सैलजा-हुड्डा के हाथ मिलाने पर स्मृति ईरानी का तंज
  • बोली-हाथ मिले, दिल भी मिले क्या, ये मजबूरी का मिलाप
  • कांग्रेस दलित विरोधी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचारी

BJP : रोहतक। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। ईरानी ने कांग्रेस को दलित विरोधी, किसान विरोधी, भ्रष्टाचारी बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा का विधानसभा चुनाव उपलब्धियों और अपेक्षाओं का महोत्सव है। भाजपा के कार्यकर्ता इस बात पर गर्व करते हैं कि भाजपा की सरकार ने हरियाणा की वीर भूमि में विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। हरियाणा के गरीब वर्ग का हर व्यक्ति अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और संरक्षण के लिए आयुष्मान भारत योजना का सहयोग प्राप्त कर सके, इस मंशा से 1 करोड़ 20 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड मुहैया कराए गए।

बुजुर्गों को मिल रहा इलाज

अब तक हरियाणा में लगभग 82,000 नागरिकों ने आयुष्मान भारत योजना के 5 लाख रुपये की राशि का लाभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की ओर से प्राप्त किया है। प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन प्रतिभा सुमन, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह गौरव का विषय

ईरानी ने कहा कि उनके लिए गौरव का विषय है कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से लगभग 11 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया है और स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ ईंधन 11 लाख परिवारों को सुनिश्चित कराया जा चुका है। महिलाओं के सम्मान के लिए जहां हरियाणा में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना का शुभारंभ हुआ।

https://vartahr.com/congress-emptyin…e-promises-irani/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *