• Tue. Mar 10th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

Congress : भाजपा झूठों की सरकार, मोदी भरोसा तोड़ने वालों के सरदार : खरगे

रैली को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।रैली को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

Congress

  •  हरियाणा में सरकार के दोनों इंजन फेल, एक को बदलना पड़ा
  •  भाजपा सरकार ने एक भी वादा नहीं निभाया
  •  हरियाणा विकास में पिछड़ा युवा बेरोजार
  •  भाजपा पहाड़ खोदकर चूहा निकालने में उस्ताद
  •  डबल इंजन की सरकार पटरी पर एक ही जगह खड़ी रही

Congress : चरखी दादरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाढड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है। मोदी भरोसा तोड़ने वालों के सरदार हैं। खरगे ने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल ने साढ़े 9 साल शासन किया। प्रदेश की गठबंधन सरकार के दोनों इंजन फेल होते ही उन्हें बदलकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। इन्होंने हरियाणा के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए। भाजपा पहाड़ खोदकर चूहा निकालती है। उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए सैकड़ों झूठ बोले। मोदी ने झूठ बोला कि काला धन लाकर हरेक देशवासी को 15-15 लाख रुपये देंगे। हर साल 2 करोड़ नौकरी देंगे। 10 साल में 20 करोड़ देनी थी, लेकिन कुछ नहीं किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक भी मौजूद रहे। खरगे ने कहा कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर संघर्ष की धरा हरियाणा में आए हैं। महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाया और शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया।

भाजपा किसान विरोधी

खरगे ने कहा कि भाजपा वाले किसान विरोधी है। इन दोनों ही नारों के विरोधी हैं। भाजपा ने जवान और किसान दोनों के विरुद्ध नीतियां बनाई हैं। कांग्रेस वाले जो कहते हैं वो करते हैं। पं. नेहरू ने भाखड़ा नंगल डैम बनाकर हरियाणा में सिंचाई, पानी और बिजली से खुशहाली के दरवाजे खोले थे। इंदिरा गांधी के समय हरियाणा का गठन हुआ और यह प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा, लेकिन बीजेपी ने यहां विकास का कोई काम नहीं किया। बीजेपी वाले दावे बड़े-बड़े करते हैं और नतीजा कुछ नहीं होता। खोदा पहाड़ निकलती चुहिया ही है। हम ऐसे काम करते हैं, जिसका सीधा और बड़ा फायदा जनता को मिलता है। खड़गे ने कहा कि भाजपा को न जवान से कोई मतलब और न ही किसान से। इन्हें केवल आरएसएस का एजेंडा फैलाना है।

https://vartahr.com/congress-bjp-is-…eak-trust-kharge/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *