Ambedkar Jayanti
रोहतक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर 14 अप्रैल को रोहतक के अंबेडकर भवन, नेहरू कॉलोनी में एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों से हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हरियाणा दलित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अंबेडकर भवन में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश प्रधान डॉ. अनिल मेहरा ने की। बैठक में हरियाणा के गांवों और शहरों से आए बुद्धिजीवियों, पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को प्रात: 9:00 बजे इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाबासाहेब के विचारों, उनके संघर्ष और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। प्रदेश महासचिव किशन मुंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय चौ. दीपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे, जबकि अध्यक्षता माननीय विधायक भारत भूषण बतरा करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में माननीय श्रीमती गीता भुक्कल, माननीय श्रीमती शकुंतला खटक, माननीय श्रीमती इंदु राज नरवाल और माननीय बलराम दांगी शामिल रहेंगे। समारोह के दौरान बाबासाहेब के जीवन और
विचारों पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन एवं प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इस अवसर पर मेधावी छात्रों और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए देसी घी के भंडारे की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। बैठक में वजीरसिंह भोरिया, कुलदीप राठी, पवन सुतवाल, अनिल कुमार, हरीश, जसवीर, सुशील कुमार, नसीब सिंधु, जसबीर मदान, ऋषिराज निनानियां, जसवीर अहलावत, राजीव सुतवाल, कुकी, मुकेश कुमार, मानसिंह उर्फ मामन, शकुंतला संभरवाल, राकेश कुमार, अजय अहलावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
MDU Rohtak New VC : प्रो. मिलाप पुनिया बने कुलपति, 3 साल का कार्यकाल तय
हरियाणा की ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए यहां जाएं :-Haryana News सेक्शन देखें
ताजा अपडेट के लिए VartaHR.com विजिट करें
