• Wed. Feb 5th, 2025

Cold : बर्फ से ढंके पहाड़, हरियाणा में कोहरा छाया, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

उत्तराखंड के उत्तर काशी में भारी बर्फबारी के कारण सभी जलस्रोत जम गए हैं।उत्तराखंड के उत्तर काशी में भारी बर्फबारी के कारण सभी जलस्रोत जम गए हैं।

Cold

  1. तापमान 10 डिग्री से नीचे आया, दिनभर घरों में दुबके रहे लोग
  2. कोहरे के कारण दृश्यता 10 से 100 मीटर तक रही
  3. कई जिलों के खेतों में खड़ा पानी
  4. अब ठंड का ट्रिपल अटैक शुरू होगा
  5. घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनेगी
  6. मौसम विभाग ने कहा, 2 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा
  7. इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Cold : नई दिल्ली/हरियाणा। लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण पहाड़ बर्फ से ढंक गए हैं। तापमान माइनस में चला गया है। हालांकि पर्यटक बर्फबारी का पूरा आनंद ले रहे हैं। वहीं हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टी के बाद अब कोहरे और शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, वहीं अधिकतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। प्रदेश कड़ाके की ठंड होने के कारण लोग दिनभर घरों में ही दुबके रहे। रविवार को सुबह के समय प्रदेश के 6 जिलों में कोहरा और धुंध छाई रही। इनमें जींद, सोनीपत, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। हिसार के बालसमंद में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। सोनीपत में बारिश का पानी अभी भी खेतों में खड़ा है। नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह सिरसा का 8, भिवानी का 8.9 और हिसार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा।

ठंड का ट्रिपल अटैक शुरू

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 11 जिलों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम शामिल हैं। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में अब ठंड की थर्ड डिग्री यानी ट्रिपल अटैक शुरू होगा। घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।

दो जनवरी तक खुश्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कोहरे और कोल्ड वेव का असर रहेगा। 2 जनवरी तक मौसम खुश्क बने रहने की संभावना है। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

https://vartahr.com/cold-snow-covere…ave-gave-shivers/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *