Sonipat
- स्मॉग की वजह से लोगों का सांस लेना हुआ दुभर, सबसे बड़ा असर पड़ा तापमान पर
- 390 पर आया एक्यूआई, दिन में बना हुआ था 410 पर
Sonipat : सोनीपत। सोनीपत में मंगलवार को भी स्मॉग बना हुआ है। लगभग पूरा दिन ही आसमान में स्मॉग छाया रहा। स्मॉग छाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कोहरा और उसमें शामिल धूल, धुएं के कणों के कारण गैस चैंबर के हालात बने हैं और सांस लेने में परेशानी होने लगी है। स्मॉग का एक दूसरा सबसे बड़ा असर तापमान पर पड़ा है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। हालांकि अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं ग्रैप – 4 के पालन को लेकर प्रशासन गंभीर दिखाई दे रहा है। नगर निगम की ओर से सड़क किनारे अवैध रूप से झोपड़ी डालकर व्यापार कर रहे लोगों पर कार्रवाई की गई। मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी के नेतृत्व में मंगलवार को महलाना रोड व ककरोई रोड पर बुलडोजर चलाकर पांच झोपड़ी गिराई गई। साथ ही भटि्ठयों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान तंदूर से खाना बना रहे संचालक समेत छह लोगों के पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने किए गए। इसके अलावा शहर के पॉश इलाके में ग्रैप के चलते पाबंदी के बीच एटलस फैक्टरी के अंदर तोड़फोड़ होती मिली। इस पर नगर निगम की टीम ने दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं, नौ अन्य जगह निर्माण जारी रखने पर 3.60 का लाख रुपये का जुर्माना किया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि ग्रैप – 4 के नियमों का पालन करना बहुत जारी है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
390 तक पहुंच गया एक्यूआई
जिले का लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी लगातार बढ़ रहा है। सोमवार एक्यूआई 390 दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार के मुकाबले कुछ कम रहा। लेकिन सोमवार को भी दोपहर 12 बजे तक एक्यूआई 410 तक बना हुआ था। हालांकि देर रात 8 बजे के करीब यह 356 पर पहुंच गया।
अचानक आई 5 डिग्री की कमी
मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम तापमान 10.7 दर्ज किया गया है, जोकि एक दिन पहले तक क्रमश: 23.4 और 15.2 था। अचानक से न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। तापमान में आई गिरावट की सबसे बड़ी वजह तीन दिनों से वातावरण में लगातार बना हुआ स्मॉग है। जिसके कारण सूर्य नहीं चमक रहा और इसी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
10 जगहों पर नियमों की उल्लंघना, 5 लाख का जुर्माना
सहायक अभियंता मनजीत दहिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में 10 जगहों पर तोड़फोड़ व निर्माण होता मिला। टीम ने एटलस फैक्टरी के अंदर तोड़फोड़ का कार्य चलता हुआ मिला। इस पर टीम ने कार्य को रूकवाते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा राई के पास तीन जगह और मॉडल टाउन व गोहाना रोड पर छह जगह पर निर्माण रूकवाया गया। इस पर टीम की ओर से 5 लाख 600 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही भविष्य में नियमों की अनदेखी न करने के लिए चेतावनी भी दी है।
नगर निगम ने पांच झोपड़ी तोड़ी, भट्ठियां की ध्वस्त
शहरी क्षेत्र में कहीं भी झोपड़ीनुमा दुकान खड़ा कर देना आम बात हो गई है। जगह-जगह इस तरह अतिक्रमण कर फुटपाथी दुकानदारों का संचालन शहर की सूरत बदरंग करने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप)-4 लागू होने से नगर निगम के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। मंगलवार को मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी टीम के साथ महलाना रोड और ककरोई रोड पर पहुंचे। दोनों मार्गों पर फुटपाथी दुकानदारों पर कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम की टीम ने पांच झोपड़ी तोड़ी गई और वहां पर भटि्ठयाें को ध्वस्त कराया गया। साथ ही तंदूर से खाना बना रहे संचालक समेत छह लोगों के पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने किए गए। मुख्य सफाई निरीक्षक ने कहा कि ग्रैप के नियमों का पालन करने के लिए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
https://vartahr.com/sonipat-smog-is-…sed-by-5-degrees/