• Thu. Apr 23rd, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

MP : फिल्मकार हिरानी को राष्ट्रीय ‘किशोर कुमार’ सम्मान

हिरानी को मिला सम्मान।हिरानी को मिला सम्मान।

MP

  • किशोर कुमार की 37वीं पुण्यतिथि पर संस्कृति विभाग का आयोजन
  • खंडवा के पुलिस ग्राउंड में शाम 7 बजे से हुआ समारोह

MP : खंडवा। महान गायक और हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की 37वीं पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। खंडवा के पुलिस ग्राउंड में शाम 7 बजे से हुए इस समारोह में प्रसिद्ध पटकथा लेखक और निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकृत किया गया।
यह सम्मान समारोह मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अलंकरण समारोह के बाद संगीत संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध पार्श्व गायक नीरज श्रीधर ने गीतों की प्रस्तुति दी।

यह भी जानिये

गौरतलब है कि फिल्मकार राजकुमार हिरानी को प्रमुख रूप से मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003), लगे रहो मुन्ना भाई (2006) और थ्री इडीयट्स (2009) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मप्र शासन, संस्कृति विभाग द्वारा उन्हें पटकथा लेखन के लिए वर्ष 2023 का राष्ट्रीय किशोर सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा, वहीदा रहमान जैसे मशहूर सेलिब्रिटी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।

https://vartahr.com/mp-filmmaker-hir…hore-kumar-award/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *