• Thu. Apr 23rd, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

BJP : अब भाजपा ने कसा बागियों पर शिकंजा

भाजपा से छह साल के लिए निकाले गए बागी।भाजपा से छह साल के लिए निकाले गए बागी।

BJP

  • दो पूर्व मंत्रियों समेत आठ नेताओं को पार्टी से निकाला
  • छह साल तक के लिए किया निष्कासन
  • सभी बगावत कर पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ लड़ रहे चुनाव

BJP : चंडीगढ़। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने बागी नेताओं पर शिकंजा कसते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें दो पूर्व मंत्रियों समेत आठ नेता शामिल हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार में मंत्री रहे रणजीत चौटाला और गन्नौर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देवेंद्र कादियान का नाम सबसे ऊपर है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने भी अपने 17 बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया था।

इनके खिलाफ कार्रवाई

  1. रणजीत चौटाला, रानियां
  2. देवेंद्र कादियान, गन्नौर
  3. संदीप गर्ग, लाडवा
  4. जिलेराम शर्मा, असंध
  5. बच्चन सिंह आर्य, सफीदों
  6. राधा अहलावत, महम
  7. नवीन गोयल, गुरुग्राम
  8. केहर रावत, हथीन

https://vartahr.com/bjp-now-bjp-tigh…s-grip-on-rebels/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *