• Fri. Feb 27th, 2026

Haryana , करियर और मनोरंजन की ख़बरें - Vartahr

हरियाणा, देश विदेश, करियर, खेल, बाजार और मनोरंजन की ख़बरें

हाइड्रोजन ट्रेन की दूसरे दिन भी हुई रनिंग ट्रायल | Haryana News

Byadmin

Feb 27, 2026
hydrogen-train-trial

जींद Haryana News
Haryana News के तहत प्रदेश में हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर चल रहे प्रयोग में वीरवार को दूसरे दिन भी रनिंग ट्रायल जारी रहा। इस बार ट्रेन को पूरी तरह हाइड्रोजन इंजन के साथ चलाकर परीक्षण किया गया।

वीरवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ट्रेन यार्ड से रवाना हुई और इसके बाद ट्रेन को जींद जंक्शन लाया गया। यहां से सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन सोनीपत के लिए रवाना हुई, जहां दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन पहुंची।

जींद से सोनीपत के बीच ट्रेन की रफ्तार लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। सोनीपत में करीब तीन घंटे तक ट्रेन को रोका गया। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन वापस जींद के लिए रवाना हुई।

वापसी के दौरान Haryana News से जुड़ी इस हाइड्रोजन ट्रेन की स्पीड बढ़ाकर 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गई। इस दौरान पांडू पिंडारा और ललितखेड़ा के बीच ट्रेन के दो चक्कर लगाए गए। शाम 6 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन जींद जंक्शन पहुंची।


पहले दिन का ट्रायल भी रहा सफल | Haryana Newshydrogen-train-trial

इससे पहले बुधवार को ट्रेन का पहला रनिंग ट्रायल किया गया था। पहले दिन ट्रेन को डीजल इंजन की सहायता से गोहाना से आगे मोहाना तक ले जाया गया था। बुधवार सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर ट्रेन सोनीपत की ओर रवाना हुई थी।

पांडू पिंडारा से ललितखेड़ा के बीच हाइड्रोजन इंजन के साथ ट्रेन का परीक्षण किया गया था। दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन को दो बार चलाया गया, जिसमें ट्रेन की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके बाद मोहाना से हाइड्रोजन इंजन की मदद से ट्रेन को वापस जींद लाया गया।


ट्रायल से जुड़ी अहम जानकारी

हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल के दौरान एक डिब्बे में 30 से 35 पानी के कैन रखे गए हैं। प्रत्येक कैन की क्षमता 10 से 15 लीटर बताई गई है।

VartaHR – हरियाणा का नंबर-1 डिजिटल हिन्दी न्यूज़ प्लेटफॉर्म।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *