HBSE Math Exam Paper Leak
भिवानी, 26 फरवरी 2026:
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) गणित विषय की परीक्षा के दौरान अब तक अनुचित साधन (नकल) के 10 मामले दर्ज किए गए हैं। जिलावार विवरण इस प्रकार है:
-
करनाल – 01
-
रोहतक – 02
-
सोनीपत – 02
-
पलवल – 01
-
नूंह – 01
-
चरखी दादरी – 03
पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज
जिला चरखी दादरी के रानीला परीक्षा केन्द्र से पेपर आउट होने के मामले में संबंधित परीक्षार्थियों एवं पर्यवेक्षकों के खिलाफ एफआईआर नंबर 29 दर्ज की गई है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. (प्रो.) पवन कुमार ने बताया कि गणित प्रश्न-पत्र दोपहर 01:56 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुआ। तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रश्न-पत्र पर अंकित अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर के माध्यम से जांच की गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि पेपर जिला चरखी दादरी के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि., रानीला-02 के कमरा नंबर 02 एवं 03 से लीक किया गया था।
जिलाधीश, चरखी दादरी द्वारा सभी दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। साथ ही संबंधित स्टाफ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है। शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को निलंबित किया जाएगा।
परीक्षा में व्यापक भागीदारी
-
प्रदेशभर में 1372 परीक्षा केन्द्रों पर गणित विषय की परीक्षा आयोजित हुई।
-
कुल 2,89,003 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
-
डी.एल.एड. प्रथम वर्ष री-अपीयर परीक्षा में 980 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।
बोर्ड अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न जिलों—सोनीपत, रोहतक और गुरुग्राम—में औचक निरीक्षण किया गया। सभी केन्द्रों पर परीक्षा नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित पाई गई।
ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई
-
नारनौल के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., कोरियावास पर नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अनिल कुमार (जेबीटी) को उसी स्कूल का होने के कारण कार्यभार से मुक्त किया गया।
-
परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., बनवासा (सोनीपत) पर तैनात पर्यवेक्षक श्री राजेश (पीजीटी) को ड्यूटी में कौताही बरतने के कारण कार्यमुक्त किया गया।
बोर्ड की “शून्य सहनशीलता” नीति
बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड नकल और अनुचित साधनों के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति पर कार्य कर रहा है। तकनीकी तंत्र इतना विकसित है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाती है।
परीक्षा केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और नकल करने या करवाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
27 फरवरी की परीक्षाएं
27 फरवरी को 1158 परीक्षा केन्द्रों पर सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की राजनीति विज्ञान तथा डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष री-अपीयर विषय की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 1,17,427 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
vartahr.com एक हिंदी न्यूज page है। इसमें हरियाणा समेत देश-विदेश की हर क्षेत्र की जानकारी और प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय उनकी उपलब्धियों के साथ
